25 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी करेंगे संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सत्र को संबोधित, आतंकवाद, जलवायु परिवर्तन मुख्य मुद्दे

By: Ankur Mon, 20 Sept 2021 5:03:16

25 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी करेंगे संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सत्र को संबोधित, आतंकवाद, जलवायु परिवर्तन मुख्य मुद्दे

मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद की अध्यक्षता में 14 सितंबर से संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सत्र की शुरुआत हुई। मंगलवार यानी 21 सितंबर को इस सत्र में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन दुनिया के अन्य नेताओं को संबोधित करेंगे। वहीं 25 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सत्र को संबोधित करने वाले हैं। संयुक्त राष्ट्र महासभा के मौजूदा सत्र में भारत अंतरराष्ट्रीय मुद्दों को जोर-शोर से उठाएगा। संयुक्त राष्ट्र संघ में भारत के स्थाई प्रतिनिधि टीएस त्रिमूर्ति ने यह बात न्यूज एजेंसी पीटीआई को दिए साक्षात्कार में बताई। उन्होंने बताया कि मौजूदा 76वें सत्र में आतंकवाद, जलवायु परिवर्तन, कोरोना वैक्सीन की उपलब्धता जैसे मुद्दों को उठाएगा।

उन्होंने बताया कि UNGA के 76वें सत्र में कोरोना महामारी और अफगानिस्तान के मौजूदा हालात जैसे मुद्दे प्रमुख रहेंगे। इसके अलावा आर्थिक मंदी, आतंकवाद, जलवायु परिवर्तन, मध्य एशिया व अफ्रीका में छिड़े सीमा विवाद जैसे मुद्दों पर भी चर्चा होगी। टीएस त्रिमूर्ति ने बताया कि इस साल उन्होंने बताया कि दुनिया के नेताओं के लिए भारत के पीएम का संबोधन खास होने वाला है।

संयुक्त राष्ट्र महासभा का 76वां सत्र भारत के काफी खास है। क्योंकि भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता कर रहा है। ऐसे में भारत, विश्व के सभी देशों के सामने मजबूती से अपनी बात को रख सकता है। टीएस त्रिमूर्ति ने कहा कि जलवायु परिवर्तन, सतत विकास, वैक्सीन की उपलब्धता, आर्थिक मंदी, महिला सशक्तिकरण, महिलाओं की सरकार में भागेदारी, आतंकवाद जैसे मुद्दों पर विशेष चर्चा की जाएगी।

ये भी पढ़े :

# ब्रिटेन के नए यात्रा प्रतिबंधों पर भारत ने जाहिर की नाराजगी, कोविशील्ड के दोनों डोज के बावजूद होना होगा क्वारंटीन

# पाकिस्तान में एक बार फिर सामने आया हिंदू परिवार के उत्पीड़न का मामला, मस्जिद से पीने का पानी लेने पर बंधक बनाकर पीटा

# रूस की स्कूल में दहशत का माहौल, गोलीबारी करते हुए घुसा एक छात्र, स्टूडेंट्स ने खिड़की से कूद बचाई जान, आठ की मौत

# मुंहासों के निशान कम कर रहे आपकी सुन्दरता, छुटकारा पाने के लिए आजमाएं ये 10 होममेड फेस पैक

# रूस की पर्म यूनिवर्सिटी में छात्र ने ही साथियों पर दागीं ताबड़तोड़ गोलियां, 8 की मौत; लोगों ने खिड़की से कूदकर बचाई जान

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com